पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में बेटे की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जा रही एक मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके पति बसंत लाल और बेटा रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार दोपहर बरेली-बीसलपुर हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। चार दिसंबर को रवि की शादी होनी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।