फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: प्रदेश स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, कोर्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पीलीभीत में योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का बृहस्पतिवार को गांधी स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। नगर मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य ने शटलकॉक उड़ाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती दौर में कई मैच सीधे सेटों में समाप्त हुए, जबकि कुछ मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए रेफरी, मैच कंट्रोलर और स्टेट अंपायरों की टीम तैनात की गई है। प्रतियोगिता को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से अनुभवी तकनीकी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्नाव के मयंक कुमार रेफरी और अभिषेक कुमार मैच कंट्रोलर की भूमिका निभा रहे हैं। स्टेट अंपायरों के पैनल में सहारनपुर के मनीष कुमार, फैजाबाद के अमन त्रिपाठी, वाराणसी की सुप्रिया सिंह, उन्नाव की अंजली पटेल, आगरा के हरेन्द्र कुमार, उन्नाव के जितेन्द्र सिंह, महाराजगंज के हर्षित शुक्ला, हापुड़ के उत्सव शर्मा और संत कबीर नगर के अभिषेक पटेल शामिल हैं। समारोह में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु, सचिव मनोज गंगवार, संरक्षक मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह और सह सचिव विक्रम बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें