अमरिया कस्बे में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद बुधवार को मृतक सगे भाइयों अंकित और मोहित का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। रामलीला कमेटी के आय-व्यय विवाद में यह खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें तीन लोगों की जान गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतक कुनाल श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार भी परिजनों ने किया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।