पीलीभीत में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने लंबित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।