फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: बाल दिवस पर बच्चों ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, करीब से देखी वन्यजीवों की दुनिया

Sat, 14 Nov 2026 03:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

बाल दिवस के अवसर पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की ओर से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क जंगल सफारी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 190 विद्यार्थियों ने जंगल की सैर कर वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण को करीब से जाना। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि महोफ गेट से 30 विद्यार्थियों ने निशुल्क सफारी का आनंद लिया, जबकि मुस्तफाबाद गेट से 160 बच्चे जंगल सफारी पर निकले। बच्चों में सफारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। 

जंगल के प्राकृतिक नजारे, पेड़-पौधों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को देखकर बच्चे रोमांचित नजर आए। बाल दिवस पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूक करना तथा वन संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। पीटीआर की इस पहल से बच्चों को किताबों से बाहर निकलकर जंगल और वन्यजीवों की दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिला। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें