फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर आदिल रशीद मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आदिल रशीद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। एसएसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, चुडियाला रजबहे की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और चार एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। एटीएम कार्डों की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज हैं और उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें