मुजफ्फरनगर में केएमसीसी एवं फ्लेवर्स ऑफ होमशेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए 100 से अधिक शेफ, फूड इन्फ्लुएंसर और फूड क्रिएटर्स ने 500 तरह के रायते तैयार किए। आयोजन का उद्देश्य भारतीय पाक परंपराओं और विभिन्न राज्यों के पारंपरिक स्वाद को एक मंच पर लाने के साथ लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना रहा।