फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकरा गई कार, हादसे में छह लोग जिंदा जले

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी के पास कार डिवाइडर से टकरा गई, इसके बाद कार पलटी और आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। हादसा तड़के पांच बजे हुआ। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखी तो पुलिस को जानकारी दी। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर परिवार को हरियाणा का हिसार का माना है। परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। कार सवार परिवार सुबह हरिद्वार जा रहा था। हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि जींद में रह रहे परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें