फतेहपुर नत्था गांव में विद्युत केबिल हटाते समय करंट लगने से सतेंद्र सिंह 32 वर्ष की मौत हो गई। सीएचसी बिलारी पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। फतेहपुर नत्था गांव की आबादी में विद्युत पोलों पर बंच केबिल खिंचा हुआ है। यह बंच केबिल काफी पुराना होने की वजह से लटक गया है। गांव निवासी चंद्रपाल सिंह को बेटे सतेंद्र सिंह के घर में विद्युत आपूर्ति नहीं पहु़ंच रही थी तब उसने विद्युत पोल के पास पहुंचकर वजह जाननी चाही।