अमर उजाला और जिज्ञासा हॉस्पिटल की ओर से पंचायत भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि शिक्षक भविष्य निर्माता हैं। उनके कंधों पर बच्चों के साथ समाज और देश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है। समाज में शिक्षक को सम्मान मिलता है, इसलिए उनका व्यवहार संयमित और आचरण आदर्श होना चाहिए।