एसएस इंटर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की जरूरत बताते हुए कहा कि इसे केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि हादसे में सिर की चोट से बचाव के लिए जरूरी है। उन्होंने छात्रों को नाबालिगों के वाहन चलाने, सीट बेल्ट, मोबाइल का इस्तेमाल और यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़ी कानूनी जानकारी भी दी।