फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनने पर सोनिया अग्रवाल का स्वागत

भाजपा नेता सोनिया अग्रवाल को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महिला कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। उनको शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनिया अग्रवाल ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगी। अग्रवाल भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सोनिया अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गंभीर है। सरकार ने उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार की उपलब्धियों की जानकारी घर घर जाकर महिलाओं को दें। इस मौके पर गीता, नीतू जैन, सीमा शर्मा, स्वाति अग्रवाल, रजनी गर्ग, अनीता भटनागर, शुभ्रा अग्रवाल, कंचन दत्त आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें