टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने मार्केट के पास सांप निकलने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांप को पकड़ने के लिए फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद आसपास मौजूद लोगों को हटाया गया। सांप निकलने की सूचना से मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।