लाइनपार के आदर्श नगर में छठ पूजा को लेकर घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई से लेकर पूजा-पाठ तक की व्यवस्थाएं की गई हैं। पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। व्रती सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए तैयारियों में जुटे हैं।