अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से शनिवार को पितृ विसर्जन अमावस्या पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, पीतल बस्ती रोडवेज के पास एक मुट्ठी अनाज मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे को पितरों, वीर शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया गया।