पारकर इंटर कॉलेज के मैदान पर जनपदीय अंडर-17 विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रबंधक प्रेमवीर सिंह, प्रधानाचार्य उदयराज सिंह और प्रधानाचार्य एसके नैथन ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का आयोजन एसडीएम इंटर कॉलेज, लाइनपार की ओर से किया जा रहा है।