सनातन धर्म शिव वरदान मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में वैष्णवाचार्य धीरशांत अर्द्धमौनी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं ब्रज लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला, छप्पन भोग और कालिया नाग मर्दन का प्रसंग सुनाया गया। गोवर्धन पूजन और छप्पन भोग महोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।