केजीके कॉलेज में नशामुक्त युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशामुक्त समाज बनाने को लेकर अपने विचार रखे। संवाद के दौरान मानसी अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हम खुद नशा न करने का संकल्प नहीं लेंगे, तब तक नशामुक्त समाज की कल्पना साकार नहीं हो सकती। प्रत्येक युवा को अपने मन में यह दृढ़ संकल्प लेना होगा कि वह स्वयं नशे से दूर रहेगा और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेगा।