विकासखंड मझवां क्षेत्र के सरावां गांव में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक महिला ने जीवित पति को कागजों में मृत दिखाकर विधवा पेंशन के लिए आवेदन कर दिया। मामला बृहस्पतिवार को तब खुला जब सीखड़ ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) विनोद शुक्ला कारण बताओ नोटिस लेकर सरावां गांव में जांच करने पहुंचे।