मिर्जापुर जिले में मुख्य घाघर नहर से निकली देवरा माइनर की सफाई न होने से किसानों की हजारों हेक्टेयर धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई। नहर प्रखंड के अधिकारियों की उदासीनता से परेशान किसानों ने खुद ही कमर कस ली। किसी ने चंदा इकट्ठा कर जेसीबी लगवाई तो कोई खुद फावड़ा लेकर झाड़ी-झंखाड़ काटने में जुट गया।