फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

मिर्जापुर। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सौंपा। प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें