मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शेख डड़िया गांव के पास सोमवार सुबह टोटो को बचाने के चक्कर में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार 10 लोग घायल हो गए। बोलेरो के चारों पहिए ऊपर होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया। वहां उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य होने पर उन्हें ऑटो से विंध्याचल दर्शन के लिए भेज दिया गया।