भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा की ओर से मेरठ कॉलेज के शिक्षा विभाग में साइबर सुरक्षा व अपराध विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक करते हुए सावधानी बरतने और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से बचने के उपाय बताए गए।