फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मिशन शक्ति फेज़ 6.0 के तहत सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी और पुलिस विभाग ने महिलाओं को किया जागरूक

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत रोहटा के ग्रामीण क्षेत्र में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी और मेरठ पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की जानकारी दी गई। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडे ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रमुख हैं। घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और दहेज उत्पीड़न जैसी स्थितियों में महिलाएं इन नंबरों पर शिकायत कर सकती हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मिशन शक्ति के उद्देश्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और कानूनी अधिकारों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संस्था के सचिव अशोक शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें