मेरठ में थाना देहली गेट द्वारा व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। व्यापारी इमरान ने आरोप लगाया कि नादिर अली बिल्डिंग का मालिक व्यापारियों को परेशान कर रहा है और कथित तौर पर मुकदमे दर्ज कराकर दुकानें खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। व्यापारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की।