फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छोटे भाई ने सिर पर पत्थर मार-मारकर की बड़े की हत्या, घर पर ताला लगाकर भागा; सामने आई ये वजह

मेरठ। पांडवनगर में बड़ा भाई अनिकेत शराब पीकर घर आया और हंगामा करने लगा। गुस्से में आकर छोटे भाई अविरल ने उसके सिर पर पत्थर से वार किए। रातभर खून बहने से उसकी मौत हो गई। सुबह नितिन फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पांडव नगर स्थित जे-ब्लॉक में शराब पीकर घर आने के विवाद में छोटे भाई अविरल यादव ने बड़े भाई अनिकेत के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। रविवार रात हुई वारदात के बाद अधिक खून बहने से घायल ने कमरे में ही दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह शव देखकर आरोपी भाई घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। शाम को बड़े भाई के फोन न उठाने पर जब पड़ोसी घर पहुंचा, तब हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजते हुए आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें