फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भैंसाली ग्राउंड में पानी भरने से रामलीला भवन में हुआ मंचन

मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी के तत्वावधान में रविवार को रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। भैंसाली ग्राउंड में जल भराव होने के कारण मंचन रामलीला भवन में किया गया। भगवान श्री राम के द्वारा अहिल्या का उद्धार का प्रसंग बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। रामलीला भवन में इस दृश्य को देख हर तरफ जय श्री राम के नारे गूंज उठे। गणेश अग्रवाल पवन मित्तल और विजय गोयल ने बताया कि देव-दानव संग्राम, श्रीराम जन्म, हनुमान बाल लीला, ताड़िका वध और अहिल्या उद्धार की लीलाएं प्रमुख रहीं। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर लड्डुओं का भोग भी लगाया। उद्घाटनकर्ता अमूल कृष्ण, दीपक कुमार गर्ग, संदीप गर्ग, आशीष प्रताप सिंह और अरविंद गुप्ता रहे। पूजन में कैलाश चंद गौरव बंसल, श्रीनिवास बंसल, सवित बंसल और तुषार गुप्ता रहे। दीप प्रज्ज्वलन राकेश कुमार, वरुण गुप्ता, दिनेश साहू और प्रमोद गर्ग ने किया। आरती में अजय गोयल, राहुल गुप्ता और यशपाल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें