हस्तिनापुर में चल रही श्रीरामलीला में शनिवार को सीता हरण प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने रावण के साधु वेश में माता सीता की कुटिया पहुंचने और छलपूर्वक उनका हरण करने का दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद माता सीता की खोज में निकले श्रीराम और लक्ष्मण की व्याकुलता ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। मंचन के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।