कैराना में शनिवार सुबह यमुना में स्नान के दौरान दो चचेरे भाई डूब गए। गोताखोरों ने विवेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि उसका 20 वर्षीय चचेरा भाई विमल गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम ने विमल की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोपहर तक उसका पता नहीं चल सका। ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने के कारण कुछ समय के लिए अभियान रोकना पड़ा, बाद में ऑक्सीजन उपलब्ध होने पर तलाश दोबारा शुरू की गई।