मेरठ में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में समरसता संकल्प यात्रा महासभा, मेरठ महानगर की ओर से सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने यात्रा के आयोजन की जानकारी दी।