फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद बोले- मस्जिद को ध्वस्त करना असंवैधानिक, माहौल खराब नहीं होने देंगे, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि असंवैधानिक तरीके से मस्जिद को हटाया गया है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कलक्ट्रेट खुद याकूब खां व वहीद खां की भूमि पर बनी हुई है। कलक्ट्रेट से पहले मस्जिद बनी हुई है। हाईकोर्ट जाने के लिए 22 दिन बचे थे, उसके बाद भी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। ये सब 2027 के चुनाव को टारगेट करने के लिए किया गया है। किसी का भी धर्मस्थल तोड़ने पर कोई भी खुश नहीं होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें