सरधना में यूजीसी के प्रावधानों के विरोध में आंदोलन कर रही राजपूत उत्थान सभा ने एमएलसी चुनाव में मतदान नहीं करने का एलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अभियान का प्रचार शुरू किया है। संगठन गांव-गांव और घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले सभा की ओर से 'अस्तित्व बचाओ' पदयात्रा निकालकर ग्रामीणों से संवाद किया जा रहा है।