मेरठ के विक्टोरिया पार्क मैदान में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण प्रभावित हुआ। बारिश के कारण जलभराव होने से मैच शुरू नहीं हो सका। खेल शुरू होने का इंतजार कर रहे खिलाड़ी मायूस नजर आए। मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए कर्मचारी पानी निकालने में जुटे रहे, जबकि अंपायर लगातार निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। अब मैदान से पानी निकलने और परिस्थितियां अनुकूल होने का इंतजार है।