मेरठ। एसडी सदर इंटर कॉलेज मैदान में 7ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसडी सदर और विजन अकेडमी शिवाय टीम के खिलाड़ी आमने-सामने हुए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। तेज़ ड्रिबलिंग और सटीक पास से मैदान पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला।