फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, चार महीने की सैलरी बकाया होने का आरोप

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जेएमडी, एचआर, सोलंकी और उर्मिला कंपनियों के सैकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर प्रदर्शन किया। इनमें नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि किसी की तीन तो किसी की चार महीने की सैलरी बकाया है और पीएफ भी नहीं काटा गया है। उन्होंने पोर्टल के बजाय बायोमैट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं और उपस्थिति दर्ज नहीं कराते, जिससे वेतन कटौती की समस्या आती है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने भी कर्मचारियों को शांत कराया। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से वार्ता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें