रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग में सोमवार को आयोजित आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने भक्ति भाव से आरती की और सुख-शांति की कामना की। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण रहा। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।