ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में गणपति महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पंडाल सजने लगे हैं तो श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना और विधि-विधान से पूजन की तैयारियों में जुट गए हैं। खास बात यह है कि इस बार गणेश प्रतिमाओं के अलग-अलग स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।