गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में रविवार को श्री श्याम परिवार शास्त्रीनगर द्वारा शहर श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मनोज अग्रवाल, राकेश शर्मा, योगेंद्र अग्रवाल, डॉ आलोक कुमार गुप्ता, राकेश शर्मा आदि को मोमेंट देकर मुख्य अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सम्मानित किया।