हस्तिनापुर में नितिन के दोस्त प्रिंस का उसके पड़ोसी मिट्ठू से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया था। इसके बाद भी हत्यारों ने घेरकर फायरिंग कर दी। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। बहसूमा माननगर निवासी नितिन (22) की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उस पर गोलियां चलाईं। दो दिन पहले नितिन के दोस्त प्रिंस का कॉलोनी के ही मिट्ठू से रास्ते पर निकलने को लेकर विवाद हो गया था। उसी मामले में समझौता होने के बाद भी वारदात कर दी गई। जानकारी मिलने पर एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ पंकज लवानिया ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।