मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान की बेटी राधा की परवरिश को लेकर अब मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी आगे आए हैं। फैजान ने बच्ची की जिम्मेदारी उठाने और उसकी परवरिश का पूरा खर्च वहन करने की इच्छा जताते हुए बुधवार को न्यायालय में अर्जी दाखिल की है। मेरठ पहुंचे फैजान अब स्थानीय वकीलों के संपर्क में हैं और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।