फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ जेल में बढ़ेगा कारोबार और मजबूत होगी सुरक्षा, 20 लाख की बेकरी मशीन और हाईटेक एक्स-रे बैगेज मशीन लगाई जा रही

Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2026 11:49 AM IST

मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंदियों को रोजगार से जोड़ने और जेल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो नई पहल की जा रही हैं। सांसद अरुण गोविल और डीएम डॉ. वीके सिंह के प्रयास से जेल में करीब 20 लाख रुपये की बेकरी मशीन लगाई जा रही है। वहीं, कारागार विभाग की ओर से आधुनिक एक्स-रे बैगेज मशीन भी स्थापित की जा रही है। बंदियों को मिलेगा बेकरी का प्रशिक्षण नई बेकरी मशीन के जरिए बंदियों को बेकरी उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद बंदियों से विभिन्न बेकरी उत्पाद तैयार कराए जाएंगे। इससे उन्हें कौशल सीखने और रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही जेल में तैयार होने वाले उत्पादों के माध्यम से आय बढ़ाने की भी योजना है। सामान की हाईटेक चेकिंग से बढ़ेगी सुरक्षा जेल में आने वाले सामान की जांच के लिए एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होने वाली आधुनिक एक्स-रे बैगेज मशीन लगाई जा रही है। अब बंदियों के लिए लाए जाने वाले सामान को पहले एक्स-रे मशीन से गुजारा जाएगा। इसके बाद मैनुअल चेकिंग भी जारी रहेगी। मशीन की मदद से सामान के भीतर छिपाकर लाए जाने वाले मोबाइल, सिमकार्ड, मादक पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की पहचान करने में मदद मिलेगी। मशीन में कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग करीब एक महीने तक सुरक्षित रखी जा सकेगी। मैनुअल चेकिंग के साथ होगी हाईटेक जांच अब तक जेल में बंदियों के लिए लाए जाने वाले सामान की मुख्य रूप से मैनुअल जांच की जाती रही है। नई व्यवस्था में पहले सामान को एक्स-रे बैगेज मशीन से गुजारा जाएगा और इसके बाद जरूरत के अनुसार हाथ से भी जांच की जाएगी। इससे जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने की कोशिशों पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें