हस्तिनापुर कस्बे के एक निजी विद्यालय के बच्चों को बुधवार को मालीपुर स्थित निराश्रित गोशाला का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने गोशाला में रह रहे निराश्रित गोवंश को चारा खिलाया और उनके रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने गोसेवा के प्रति रुचि दिखाते हुए गोवंश की देखभाल के तरीके भी समझे। गौ सेवा परिवार के प्रदीप बवेजा ने गोवंश के संरक्षण और सेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोसेवा के प्रति बच्चों में संवेदना और जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। भ्रमण के दौरान बच्चों ने गोशाला की व्यवस्थाओं को भी देखा।