परतापुर स्थित गागोल तीर्थ में छठ पूजा की धूम है। रविवार को डूबते सूरज को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पूजन में शामिल हुईं। व्रती महिलाओं ने तालाब में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन और छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।