मेरठ। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर में जगह-जगह मंदिरों और मोहल्लों में कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुढ़ाना गेट स्थित धर्मेश्वर मंदिर में खाटूश्याम जी की भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी दर्शन करने पहुंचे। खाटूश्याम जी के भजनों को सुन श्रद्धालु झूम उठे।