मेरठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर थापर नगर की गली नंबर पांच स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में दही-हांडी फोड़ने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दही-हांडी फोड़ने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा थापर नगर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया।