फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नेपाल के जनकपुर से निकली अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा 14 नवंबर को पहुंचेगी मेरठ, हिमालय संरक्षण का देगी संदेश

हिमालय संरक्षण का संदेश लेकर नेपाल के जनकपुर से शुरू हुई प्रकृति पथ अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा 14 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी कर रहे हैं, जिन्हें ‘द माउंटेन मैन’ के नाम से भी जाना जाता है। यात्रा के मेरठ आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें पवन गॉड, गिरीश शुक्ला, पूनम रस्तोगी, सोमपाल और एके चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें