मेरठ के देवनागरी डिग्री कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बड़ौत की टीम और मेरठ कॉलेज के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।