हस्तिनापुर के बंगाली बाजार चौराहे स्थित श्री सार्वजनिक स्थायी दुर्गा माता मंदिर में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए चले और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। पूरे रास्ते जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।