मेरठ। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, तीरगरान से अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथी, घोड़े के कृत्रिम रथों की आकर्षक झलक देखने को मिली। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक उल्लास और जयकारों से वातावरण धर्ममय हो उठा।