मेरठ में रेलवे रोड चौराहा स्थित श्रीनाथ गौरी शंकर मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया। धर्मनिष्ठ अशोक कुमार सर्राफ ने मुख्य पूजन कर भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाविप हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय गतिविधि संयोजक एवं पर्यावरणविद् डॉ. सुबोध गर्ग ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का पर्व है। उन्होंने पूजा को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, गौसेवा और अन्न के सम्मान से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान अशोक बंसल, राधेश्याम गुप्ता, मुकेश चंद गुप्ता, डॉ. प्रतीक गुप्ता, सुरेश चंद, कैलाश गोयल और अन्य श्रद्धालुओं ने सजे हुए गोवर्धन की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।